*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: धीरे-धीरे देशभर के सभी राज्यों में लग रहा लॉकडाउन…..अब इस राज्य मे भी 16 मई तक लगाया गया लॉकडाउन…*

तिरुवनंतपुरम केरल सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच स्थिति पर प्रबंधन और नियंत्रण के लिए 8 मई से 16 मई तक के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है।केरल के सीएम के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से कहा गया है कि सीएम द्वारा निर्देश के अनुसार कोरोना वायरस की दूसरी लहर के मद्देनजर 8 मई से 16 मई की सुबह 6 बजे तक पूरे केरल राज्य में लॉकडाउन होगा।बता दें कि वर्तमान समय में देश के अधिकतर राज्यों में प्रतिबंध लागू हैं, छत्तीसगढ़ में 15 से 17 मई तक लॉकडाउन लगाया गया है, मध्यप्रदेश में भी अलग अलग जिलों में 10 से 17 मई तक प्रतिबंध लागू हैं, इधर शपथ लेते ही ममता बनर्जी ने बंगाल में मिनी लॉकडाउन लगा दिया है, जहां लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी रोकने का फैसला किया गया है, दुकानें भी कुछ घंटों के लिए ही खुलेंगी।हिमाचल प्रदेश सरकार ने बुधवार को कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए राज्य में 10 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा की है। यह 7 मई से शुरू हो कर 16 मई तक चलेगा। सिक्किम सरकार ने राज्य में 6 मई से 16 मई तक के लिए नाइट कर्फ्यू का ऐलान किया है।



