छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में शराब आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, ओवररेट शराब बेचने पर दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित

Chhattisgarh news छत्तीसगढ़ के आबकारी आयुक्त ने राज्य के विभिन्न जिलों में शराब दुकानों में निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और नियंत्रण में लापरवाही के मामलों में सख्त कार्रवाई करते हुए दो आबकारी उप निरीक्षकों को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई राज्य स्तरीय उड़नदस्ता की जांच रिपोर्ट के आधार पर की गई। वहीं एक एडीईओ निलोफर जैन के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के लिए अनुशंसा भी की गई है।

 

read more maruti suzuki Dividend: आज है आखरी मौका! 140 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी

 

 

निलंबित अधिकारियों में बालोद जिले के गुरूर के आशाराम शाक्य (आबकारी उप निरीक्षक) और बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम रोहासी स्थित देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान के प्रभारी पी.माधव राव (आबकारी उप निरीक्षक) शामिल हैं।

 

 

 

Chhattisgarh newsनिलोफर जैन सहायक जिला आबकारी अधिकारी, जिसे देश कम्पोजिट मदिरा दुकान अरकार जिला बालोद के प्रभारी सह मंडल प्रभारी का दायित्व था, उनके शिथिल नियंत्रण, कर्तव्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने के कारण आबकारी आयुक्त ने उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए सचिव वाणिज्यिक-कर (आबकारी) विभाग को पत्र जारी किया है।

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button