maruti suzuki Dividend: आज है आखरी मौका! 140 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी

maruti suzuki Dividend देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया अपने शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर पर 140 रुपये का डिविडेंड देने जा रही है। इस डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए निवेशकों के पास आज बाजार बंद होने तक का ही मौका है। बताते चलें कि मारुति सुजुकी अपने शेयरहोल्डरों को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए ये डिविडेंड देने जा रही है, जिसकी घोषणा अप्रैल 2026 में बीते वित्त वर्ष के वित्तीय नतीजे घोषित करने के साथ ही की गई थी।
Read more Vivo S2: 7050mAh की बैटरी के साथ Vivo S2 भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अब तक का सबसे बड़ा डिविडेंड देने जा रही है मारुति सुजुकी
मारुति सुजुकी द्वारा 5 रुपये की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर दिया जा रहा 140 रुपये (2,800 प्रतिशत) का ये डिविडेंड, कंपनी के डिविडेंड हिस्ट्री में अभी तक का सबसे बड़ा डिविडेंड है। इससे पहले, कंपनी ने वित्त वर्ष 2024-25 में शेयरहोल्डरों को प्रत्येक शेयर पर 135 रुपये का डिविडेंड दिया था। वित्त वर्ष 2025-26 के वित्तीय नतीजों की घोषणा करने के साथ डिविडेंड का ऐलान करते हुए कंपनी ने बताया कि इस फाइनल डिविडेंड के लिए 7 अगस्त को रिकॉर्ड डेट फिक्स की गई है।
7 अगस्त को एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे कंपनी के शेयर
शुक्रवार, 7 अगस्त को मारुति सुजुकी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करेंगे। जिस दिन किसी कंपनी के शेयर एक्स-डिविडेंड ट्रेड करते हैं, उस दिन खरीदे गए नए शेयरों पर डिविडेंड का लाभ नहीं मिलता है। अगर किसी निवेशक को डिविडेंड का लाभ चाहिए तो उसे रिकॉर्ड डेट से एक दिन पहले ही शेयर खरीदने होते हैं। यानी आपके पास मारुति सुजुकी इंडिया द्वारा दिए जाने वाले 140 रुपये के डिविडेंड का फायदा उठाने के लिए आज बाजार बंद होने तक का ही समय है।
गुरुवार को मामूली गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं शेयर
maruti suzuki Dividendगुरुवार को सुबह 10.52 बजे बीएसई पर मारुति सुजुकी के शेयर 0.28 प्रतिशत (39.15 रुपये) की गिरावट के साथ 14,120.85 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक मारुति सुजुकी के शेयर 14,056.30 रुपये के इंट्राडे लो से लेकर 14,219.95 इंट्राडे हाई तक पहुंच चुके थे। बताते चलें कि बीएसई पर कंपनी के शेयरों का 52 वीक हाई 17,371.60 रुपये है, जबकि इसका 52 वीक लो 12,202.10 रुपये है। बीएसई के आंकड़ों के मुताबिक, मारुति सुजुकी इंडिया का मौजूदा मार्केट कैप 4,43,496.27 करोड़ रुपये है।
डिस्क्लेमर: ये आर्टिकल सिर्फ जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। किसी भी प्रकार के निवेश से पहले या वित्तीय जोखिम लेने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह जरूर लें। Rgh किसी भी प्रकार के जोखिम के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।


