छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ का एक और जिला हुआ लॉक….16 मई रात 12 बजे तक कंटेनमेंट जोन घोषित….*

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूरा छत्तीसगढ़ लॉक हो गया है। कुछ-कुछ जिलों में राहत के साथ लॉकडाउन लगाया है तो वहीं कुछ जिलों में सख्त लॉकडाउन का आदेश जारी हुआ है। इस बस्तर संभाग भी कोरोना के कारण लॉक हो गया है।जिला प्रशासन ने संपूर्ण बस्तर जिला को 16 मई की रात 12 तक कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिला प्रशासन ने इसे लेकर नई गाइडलाइन जारी किया है। मेडिकल, आपातकालीन सेवाओं को छूट दी गई है। थोक और चिल्हर की दुकानें बंद रहेंगी। गोदाम में लोडिंग अनलोडिंग के लिए रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक छूट दी गई है। फल, सब्जी ठेले पर ही बेच सकते हैं। सुबह 6 से शाम 5 बजे तक छूट दी गई है। वहीं अन्य सामानों की होम डिलीवरी सुबह 6 से शाम 5 बजे तक ही होगी



