देश
*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:जोधा अकबर मे काम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस का महज 29 साल की उम्र में हुआ निधन….*

मुंबई: सिनेमा जगत से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल टीवी सीरियल जोधा अकबर में सलीमा बेगम का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मनीषा यादव का निधन हो गया। मनीषा महज 29 वर्ष की थी और हाल ही में कुछ महीने पहले मनीषा ने अपने बेटे का पहला जन्मदिन मनाया था। बताया जा रहा है कि उनका निधन ब्रेन हैमरेज की वजह से हुआ है।

बता दें कि मनीषा एक साल पहले ही मां बनी थीं, वह अपने पीछे एक साल का बेटा छोड़ गई हैं। मनीषा का जन्म बंगलुरु में 11 जून 1992 को हुआ था। बेटे के पहले जन्मदिन के मौके पर मनीषा भी काफी खुश थीं। उन्होंने सोसल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ ये खुशी शेयर की थी।


