*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- CM भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,पढे पूरी खबर RGHNEWS पर...!!!* – RGH NEWS
मनोरंजन

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:- CM भूपेश बघेल को मिली बड़ी जिम्मेदारी,पढे पूरी खबर RGHNEWS पर…!!!*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी छत्तीसगढ़ में राजनीतिक खींचतान के बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेस नेतृत्व ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस का सीनियर ऑब्जर्वर बनाया गया है। चुनाव अभियान में उनकी बड़ी भूमिका होगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल ने शनिवार शाम मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नियुक्ति का आदेश जारी कर दिया। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के निर्देश पर यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। इधर, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि पार्टी उन्हें जो भी जिम्मेदारी देगी उसे पूरा करेंगे। मुख्यमंत्री लोकसभा चुनाव में भी उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का चुनाव अभियान संचालित कर चुके हैं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ऐसी जिम्मेदारी मिलने की संभावना बहुत पहले से जताई जा रही थी। जुलाई में मुख्यमंत्री ने कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात की थी। इसी दौरान इस भूमिका का ताना-बाना तैयार हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सलाहकार राजेश तिवारी को पहले ही कांग्रेस का राष्ट्रीय सचिव बनाकर उत्तर प्रदेश के मैदान में उतारा जा चुका है। मुख्यमंत्री की टीम वहां बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण भी दे रही है।

OBC ध्रुवीकरण की भी कोशिश

बताया जा रहा है, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के चेहरे के जरिए कांग्रेस उत्तर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग के मतदाताओं के ध्रुवीकरण की कोशिश भी कर रही है। भूपेश बघेल देश के उन गिने-चुने मुख्यमंत्रियों में से हैं जो OBC हैं और सीधे तौर पर कृषक पृष्ठभूमि से आए हैं। ऐसे में उनका चुनाव अभियान में होना कांग्रेस के एजेंडे पर फिट बैठेगा।

असम चुनाव में भी की मेहनत पर कमाल नहीं कर पाए

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को असम विधानसभा चुनाव में सीनियर ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। छत्तीसगढ़ की एक बड़ी टीम वहां महीनों तक प्रचार अभियान में जुटी रही, लेकिन कांग्रेस वहां सत्ता से दूर ही रही। बिहार चुनाव में भी भूपेश बघेल को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली थी। पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के लिए कोलकाता में आयोजित केवल एक जनसभा में सीएम भूपेश शामिल हुए थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button