देश
*✍️10वीं का छात्र स्कूल के पास ही 11वीं पढ़ने वाले लड़के को उतारा मौत के घाट…जाने क्या थी वजह….*

नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के ओखला इलाके में 17 वर्षीय एक स्कूली छात्र की उसी के स्कूल में पढ़ने वाले एक अन्य छात्र ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार को ओखला के तेहखंड इलाके में एक सरकारी स्कूल के बाहर हुई।
मामले के अनुसार, किशोर ने कथित तौर पर आरोपी की मां को गाली दी थी और जब उसने माफी नहीं मांगी तो आरोपी ने उसे चाकू मार दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग छात्र को हिरासत में ले लिया है। घटना के समय दोनों ही किशोर स्कूल की वर्दी में थे।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि हमले में मारा गया किशोर 11वीं कक्षा का छात्र था और आरोपी ने उसे तीन बार चाकू मारा। उन्होंने कहा कि किशोर को गंभीर हालत में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।


