*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:छत्तीसगढ़ मे जारी है कोरोना का कहर…एक दिन में 1500 से अधिक नए मरीजों की पुष्टि तो इतनो की हुई मौत…न बन जाये लॉकडाउन की स्थिति…*

RGHNEWS छत्तीसगढ़ में आज 1525 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 527 मरीज स्वस्थ हुए हैं। वहीं दूसरी ओर 12 मरीजों की उपचार के दौरान मौत हो गई। प्रदेश में अब तक 3962 कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हो चुकी है।आज 1525 नए संक्रमित मरीजों की पुष्टि होने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3 लाख 25 हजार 678 संक्रमित हो गई है। वहीं अब तक 3 लाख 12 हजार 511 मरीज स्वस्थ हुए हैं। नए मरीज मिलने और डिस्चार्ज होने के बाद अब सक्रिय मरीजों की संख्या 9205 हो गई है।बढ़ते कोरोना को देखते हुए कही छत्तीसगढ़ मे भी लॉकडाउन की स्थिति न पैदा हो जाये लेकिन अभी सरकार ने लॉकडाउन लगाने के बारे मे नही कहा है सरकार का कहना है छत्तीसगढ़ मे लॉकडाउन लगाने की जरूरत नही है बस लोग दिए हुए निर्देशो का पालन करे मास्क जरूर लगाएं



