*✍️ALERT ! छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में बर्फबारी और बारिश की आशंका….गर्मी में ठंडी का अहसास…जानिए मौसम का क्या है हाल…*

RGHNEWS उत्तर भारत के पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों तक इस समय मौसम बदला हुआ है। बादल दिल्ली-एनसीआर तक पहुंच गए हैं और बारिश की गतिविधियां पंजाब और हरियाणा में कुछ स्थानों पर शुरू हो गई हैं। वर्तमान मौसमी स्थितियों को देखते हुए अनुमान है कि 23 और 24 मार्च को पंजाब के अधिकांश इलाकों, हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश और उत्तर पश्चिमी तथा उत्तर पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।24 मार्च से मौसमी की गतिविधियां काफी कम हो जाएंगी लेकिन उत्तरी हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के भागों में कुछ स्थानों पर 24 मार्च को भी गरज के साथ हल्की वर्षा, बूंदाबांदी होने की संभावना बनी रहेगी।
छत्तीसगढ़ में मंगलवार को एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना है. वहीं एक-दो स्थानों पर बिजली भी गिर सकती है. मौसम विभाग की माने तो बारिश का क्षेत्र दक्षिण छत्तीसगढ़ यानी बस्तर संभाग के जिले हो सकते है.
दरअसल छत्तीसगढ़ के दक्षिण से नमी युक्त गर्म हवा आ रही है. जिसकी वजह से एक सिस्टम बन रहा है. इसके प्रभाव से 23 और 24 मार्च को गरज-चमक के साथ छींटे पड़ने अथवा हल्की बरसात की संभावना है.प्रदेश में 16 मार्च से बादल और हवाओं का खेल चल रहा है.
जिसकी वजह से कई हिस्सों में हल्की बारिश हुई है. सोमवार को भी प्रदेश के कुछ हिस्सों में बूंदाबादी हुई है. सभी जिलों के अधिकतम तापमान में सोमवार को वृद्धि दर्ज हुई है. वहीं बिलासपुर में सबसे ज्यादा 38.2 डिग्री तापमान दर्ज हुआ. यहां अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में किसी तरह के उतार-चढ़ाव की संभावना नहीं जताई गई है.
हल्की बूंदा-बांदी के साथ बिलासपुर में मौसम का मिजाज बदल चुका है। आसमान में काले घने बादल और नमी युक्त हवाओं के कारण वातारण सुहाना लगने लगा है। गर्मी में ठंडी का अहसास हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक यह स्थिति अगले 24 घंटे तक बने रहने की संभावना है। मंगलवार की सुबह से आसमान में घने बादल हैं



