राजनीतिक

*✍️RGHNEWS ब्रेकिंग:मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला…*

RGHNEWS मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना को लेकर ट्वीट किया है। वहीं गैस की बढ़ती कीमतों को लेकर मोदी सरकार पर हमला बोला है।

सीएम बघेल ने ट्वीट कर लिखा कि ये है नरेंद्र मोदी जी की उज्ज्वला योजना का अंधियारा पक्ष। चूल्हा दे दिया पर गैस भरवाने के लिए पैसों का इंतज़ाम करने की जगह उनकी जेबें खाली कर रहे हैं। असम के चाय बागानों की यह पीड़ा भाजपा के थोथे वादों से नहीं मिटेगी।

बता दें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस समय असम में चुनावी सभाएं कर रहे हैं। इस बीच एक ओर जहां मंच से केंद्र सरकार की तीखी आलोचना कर रहे वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया के जरिए भी सरकार पर हमला बोलने से नहीं चूक रहे हैं।

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button