*✍️5 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया गांजा तस्कर...सरिया पुलिस ने की NDPS एक्ट की कार्यवाही…* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️5 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया गांजा तस्कर…सरिया पुलिस ने की NDPS एक्ट की कार्यवाही…*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी दिनांक 21/02/2021 को थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक डी.के. मार्कण्डेय के नेतृत्व में स्टाफ द्वारा शाम करीब 16:15 बजे *आरोपी रविशास्त्री निराला पिता समारू राम निराला उम्र 27 वर्ष साकिन कुरदा थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा* को कंचनपुर बेरियर के पास गांजा रखने की मुखबिर सूचना पर पकड़े । पुलिस को सूचना मिली थी कि संदेही दो बैग में गांजा लिये बस का इंतजार कर रहा है । तत्काल पुलिस पार्टी द्वारा दबिश देकर मौके पर संदेही को पकड़ा गया, जिससे पूछताछ कर विधिवत उसकी तलाशी ली गई । आरोपी के बैग से 02 पैकेट में मादक पदार्थ *गांजा वजन करीब 5 किलो* बरामद हुआ । आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में धारा 20(B) NDPS Act की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही में थाना सरिया के सहायक उप निरीक्षक माधव राम साहू, प्रधान आरक्षक श्रीराम साहू, आरक्षक खिरेन्द्र जलतारे, मुकेश साहू की सक्रिय भूमिका थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button