*✍️सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर डी .पी. पटेल ने कोविड टीकाकरण लवागने की,लोगों से अपील की...* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️सिविल अस्पताल के प्रभारी डॉक्टर डी .पी. पटेल ने कोविड टीकाकरण लवागने की,लोगों से अपील की…*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी प्रभारी डॉक्टर पटेल द्वारा अपील करते हुए कहा गया है कि कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों का नि:शुल्क टीकाकरण किया जा रहा है स्वयं, परिवार, समाज की सुरक्षा के लिए यथाशीघ्र कोविड का टीका अवश्य लगाएं

उन्होंने अपनी अपील में कहा कि टीके का कोई शारीरिक दुष्प्रभाव नहीं है। टीका पूरी तरह सुरक्षित है, 45 साल से अधिक आयु वर्ग के लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीका लगवाकर स्वयं को बचाए एवं दूसरों को भी बचाएं

डॉ पटेल ने कहा कि टीकाकरण केंद्र में मास्क लगाना,फिजिकल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता जैसे निर्देशों का पालन अवश्य करें

उन्होंने कहा कि पात्र हितग्राही स्वयं टीका लगवाएं और अपने आस-पड़ोस के लोगों को भी टीका लगवाने के लिए प्रेरित करें ताकि जिले में कोरोना वायरस के संक्रमण को प्रभावी रूप से रोका जा सके और हम सब स्वस्थ जीवन जी सकें

डॉ. पटेल ने लोगों से यह भी अपील की है कि टीका लगवाने के बाद भी अनिवार्य रूप से मास्क लगाना,फिजिकल डिस्टेंसिंग और हाथों की स्वच्छता जैसे निर्देशों का पालन अवश्य करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button