*✍️रायगढ़ मे वैक्सीन लेने के बाद हुई थी ऑटो चालक की मौत....पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ हेल्थ अफसरों ने आधा घंटे की बैठक... आखिर क्या निकला निर्णय पढ़ें पूरी खबर...!!!* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️रायगढ़ मे वैक्सीन लेने के बाद हुई थी ऑटो चालक की मौत….पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ हेल्थ अफसरों ने आधा घंटे की बैठक… आखिर क्या निकला निर्णय पढ़ें पूरी खबर…!!!*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी कोवैक्सीन लगने के बाद गुरुवार को हुई मौत के मामले में शुक्रवार को मृतक की आरटीपीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई। सुबह 11 बजे पोस्टमार्टम कराया गया, प्रारंभिक रिपोर्ट में मौत की कोई खास वजह सामने नहीं पाई। फाइनल रिपोर्ट हफ्तेभर बाद आएगी। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए बिलासपुर संभाग से ज्वाइंट डायरेक्टर मधुलिका सिंह को रायगढ़ भेजा गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ हेल्थ अफसरों ने आधा घंटे बैठक की। पोस्टमार्टम से पहले ड्यूटी डॉक्टरों से ज्वाइंट डायरेक्टर, डीन, सीएमएचओ ने चर्चा भी की।

गुरुवार सुबह रेलवे बंगलापारा निवासी राकेश चौहान (47) ने कोवैक्सीन की दूसरी डोज लगने के बाद दम तोड़ दिया था। जिले में इस तरह का यह पहला मामला है। जिस वायल से राकेश को वैक्सीन लगाई गई थी, उससे वैक्सीन लेने वाले दूसरे लोगों के स्वास्थ्य कर्मियों ने बात की, बाकी सभी लोग सामान्य हैं। डीआईओ डॉ भानू पटेल ने बताया कि 45 प्लस कैटेगरी में 3 लाख 25 हजार लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें अभी 18 लोगों को ही वैक्सीन लगाए हाथ में दर्द, हल्का बुखार जैसी सामान्य समस्या आई। पहली बार वैक्सीन लगने के बाद मौत हुई है, ऐसे मामले लाखों में कोई एक केस ही सामने आता है। इसमें वैक्सीन लगने वाले व्यक्ति या मौत होने वाले परिजन इसमें क्लेम करते है, तो फिर इसकी जांच की जाती है। जिस ऑयल में ऐसी घटना सामने आई है, उसे पंचनामा करके उसे सील कर दिया गया है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसकी बाद रिपोर्ट सरकार के पास भेजी जाएगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button