*✍️अब यातायात नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, पुलिस फिर जारी करेगी ई-चालान….!!!* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️अब यातायात नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, पुलिस फिर जारी करेगी ई-चालान….!!!*

 

रायपुर। राजधानी रायपुर में अब यातायात नियम का उल्लंघन करने वालों की खैर नहीं होगी. यातायात पुलिस फिर से जारी ई-चालान  करेगी. बिना हेलमेट, तीन सवारी, रॉन्ग साइड, रेड लाइट जंप, स्टापलाइन का उल्लंघन और तेज रफ्तार वाहनों को ई-चालान भेजा जाएगा. आईटीएमएस कैमरा से निगरानी रखी जाएगी. ऑनलाइन भुगतान की भी सुविधा रहेगी.

 

रायपुर में कोरोना महामारी के चलते 9 अप्रैल से 31 मई तक लॉकडाउन लगाया गया था. इस दौरान शहर में यातायात का दबाव काफी कम था. यातायात पुलिस रायपुर ने वाहन चालकों पर ई-चालान जारी करना बंद कर दिया था. अब लॉकडाउन खुल जाने पर शहर में यातायात का दबाव काफी अधिक बढ़ गया है. सड़क दुर्घटनाओं में वृद्धि भी संभावित है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button