*✍️राज कुंद्रा पर शिल्पा शेट्टी का सामने आया बड़ा बयान,जाने क्या कहा शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के बारे मे....* – RGH NEWS
देश

*✍️राज कुंद्रा पर शिल्पा शेट्टी का सामने आया बड़ा बयान,जाने क्या कहा शिल्पा शेट्टी ने अपने पति राज कुंद्रा के बारे मे….*

मुंबई। पोर्नोग्राफी केस में पति राज कुंद्रा के बाद अब प​त्नी शिल्पा शेट्टी की मुसीबत भी बढ़ती दिख रही है। क्राइम ब्रांच की टीम ने बीते दिन शुक्रवार को शिल्पा शेट्टी से पूछताछ के लिए है। बताया जा रहा है कि शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा को आमने-सामने बैठाकर पुलिस ने पूछताछ की है। बता दें कि राज कुंद्रा और उनके आईटी प्रमुख रयान थोर्प 27 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में रहेंगे, मुंबई में एक अदालत ने शुक्रवार को ये फैसला सुनाया है।

वहीं सूत्रों की मानें तो शिल्पा शेट्टी  से पूछा गया कि क्या उन्हें इस बात की जानकारी थी कि उनके पति अश्लील फिल्मों को बनाने वाली कार्य में संलिप्त हैं। सूत्रों का मानना है कि पोर्नोग्राफी से हुई कमाई को ऑनलाइन बेटिंग में इस्तेमाल किया गया था। क्राइम ब्रांच लेन-देन की भी जांच कर रही है।

समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से खबर है कि ( मुंबई पुलिस के सूत्रों के अनुसार) शिल्पा ने क्राइम ब्रांच को दिए अपने बयान में कहा है कि उनके पति राज कुंद्रा निर्दोष हैं। पोर्न संबंधित सामग्री के बारे में, शिल्पा ने कथित तौर पर कहा कि उन्हें इसके बारे में पता नहीं था और हॉटशॉट्स से उनका कोई लेना-देना नहीं है, जबकि उनके पति राज कुंद्रा किसी भी तरह के पोर्न में शामिल नहीं थे।सूत्रों के मुताबिक, शिल्पा शेट्टी  ने कहा कि उन्हें हॉटशॉट्स की जानकारी नहीं है, शिल्पा ने दावा किया कि उनका हॉटशॉट्स से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने यह भी बताया कि इरोटिक पोर्न से काफी अलग है और उनके पति राज कुंद्रा पोर्न कंटेट के प्रोडक्शन में शामिल नहीं थे।

एक अलग ट्वीट में यह भी लिखा गया है कि शिल्पा शेट्टी  ने कहा है कि यह लंदन स्थित वांछित आरोपी और राज कुंद्रा के बहनोई प्रदीप बख्शी थे जो ऐप और इसके कामकाज से जुड़े थे। शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने दावा किया कि उनका पति राज कुंद्रा पूरी तरह निर्दोष हैं।

ख़बर शेयर करें:

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button