*✍️ब्रेकिंग :- कांग्रेस नेता निकला गांजा चोर,डंपर से करता था नशे क सौदा पढ़ें पूरी खबर✍️*

रायपुर. कांग्रेस के एक पार्षद को करोड़ों रुपए के गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया है. कांग्रेस का गिरफ्तार हुआ ये पार्षद बीरगांव के वार्ड नंबर 21 कैलाश नगर का बताया जा रहा है.
गिरफ्तार पार्षद का नाम संजय कुमार है और पार्षद को उत्तर प्रदेश के झांसी के मऊरानीपुर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को गिरफ्तार करने की पुष्टि
उत्तर प्रदेश पुलिस के मुताबिक स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, लखनऊ की संयुक्त टीम ने उड़ीसा के संबलपुर से रायपुर के रास्ते डंपर व ट्रक में लादकर झांसी लाए गए 10 क्विंटल गांजा बरामद किया है.
एसटीएफ ने गांजे के साथ झांसी के मऊरानीपुर थाना क्षेत्र में उड़ीसा निवासी शंकर बारी उर्फ विक्रम, छत्तीसगढ़ रायपुर बीरगांव के कांग्रेसी पार्षद संजय कुमार सिंह, देवरिया निवासी छोटेलाल व बिहार निवासी विनोद कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस की पूछताछ में ये भी पता चला है कि झांसी के मऊरानीपुर निवासी गौरव गेस्ट हाउस के मालिक राजेंद्र सर्राफ उर्फ राजू के लिए मादक पदार्थ की तस्करी करने की बात स्वीकार की है.
पुलिस के मुताबिक ओड़िशा से करीब 10 से 12 हजार रुपये प्रति किलो (अनुमानित कीमत) गांजा खरीदकर उसे उत्तर प्रदेश में लगभग 15 से 20 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से बेचा जा रहा था. स्थानीय तस्कर 20 से 25 हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से गांजे की फुटकर बिक्री करते थे.