बसपन का प्यार’ जब पहुंचा मिलने तो हो गयी हत्या,ऐसे रची थी घर वालो ने हत्या की साजिश – RGH NEWS
देश

बसपन का प्यार’ जब पहुंचा मिलने तो हो गयी हत्या,ऐसे रची थी घर वालो ने हत्या की साजिश

भोजपुरः बिहार के भोजपुर से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां प्रेम प्रंसग में एक युवक की साजिश के तहत हत्या कर दी गई। दरअसल, भोजपुर जिले के जगदीशपुर नगर स्थित जगा के पीपल वार्ड संख्या- 16 निवासी युवक राजेश कुमार उर्फ अनुज का एक लड़की के साथ अफेयर चल रहा था। जिसकी जानकारी लड़की के परिवार वालों को हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने युवक की हत्या करने की साजिश रची।

जानकारी के मुताबिक परिजनों ने पहले युवती से लड़के को फोन करके बुलवाया। लड़के को युवती ने कहा कि घर में कोई नहीं है आ जाओ। प्रेमिका के बुलावे पर उसके घर मोर्चा बाल टोला मुहल्ले में गया। इसके बाद परिजनों ने उनका अपहरण कर लिया। इसके बाद बगीचे की ओर ले गए। वहां गड़ासे से उसका गर्दन काटकर शव को वहीं पर झाड़ी में छिपा दिया। परिजनों के मुताबिक मृतक के सिर के अलावा हाथ-पैर भी गायब हैं। सिर भी नहीं मिल सका है। शर्ट से शव की पहचान हो सकी है। युवक की हत्या किए जाने के बाद साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से उसकी बाइक व मोबाइल को लड़की के स्वजनों ने तलाब में फेंक दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button