देश
*✍️पत्नी को व्हाट्सअप पर चैटिंग करने से मना करना पति को पड़ा महँगा हो गया ये हाल….पुलिस जाँच मे जुटी…..*

शिमला. पति सोशल साइट व्हाट्स ऐप पर पत्नी को चैटिंग करने से रोकता था. इस पर पत्नी खार खा बैठी और पति के दांत तोड़ दिए. साथ ही पति पर डंडों से भी हमला कर दिया. मामला हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में रिपोर्ट हुआ है.
पुलिस तक मामला पहुंचा है और जांच की जा रही है.
जानकारी के अनुसार, ठियोग थाना क्षेत्र के छैला का यह मामला है. पति को पत्नी को चैटिंग करते समय रोकटोक करना महंगी पड़ गई. पत्नी का मूड इस कदर खराब हो गया कि पत्नी ने पति की बुरी तरह पिटाई कर दी. पत्नी ने पति पर लाठी-डंडे बरसाए, जिससे उसके पति के तीन दांत टूट गए. घटना गुरुवार शाम शिमला से सटे ठियोग में हुई है. घायल पति की शिकायत पर पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आरोपी पत्नी के खिलाफ मारपीट की धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है.



