*✍️पंच के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर तीन माह से फरार था आरोपी....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️पंच के भाई पर चाकू से जानलेवा हमला कर तीन माह से फरार था आरोपी….*

RGHNEWS प्रशांत तिवारी हत्या के प्रयास मामले में पिछले तीन माह से फरार चल रहे आरोपी तुलसी एक्का को आज दिनांक 22.03.2021 को लैलूंगा टीआई एल.पी. पटेल हमराह स्टाफ के साथ सुन्दरगढ़ ओडिशा से गिरफ्तार कर अप.क्र. 289/2020 धारा 307 भादवि जोड़ने धारा 459 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट में रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत करवारजोर के पंच सुरेश टेटे (33 वर्ष) द्वारा दिनांक 17.12.2020 को थाना लैलूंगा में उसके भाई जाकिम टेटे के घर में आरोपी तुलसी एक्का आकर घर के बल्ब, वायर को तोड़फोड कर जाकिम से मारपीट कर उसके पेट में चाकू से प्राणघातक हमला किया । आरोपी तुलसी एक्का के घर की मुर्गियों को कोई मारकर फेंक दिया था, इस बात को लेकर आरोपी झगड़ा विवाद किया था । घटना के संबंध में आरोपी तुलसी एक्का के विरूद्ध *धारा 307 भादवि* के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था । विवेचना दरम्यान साक्ष्य के आधार पर प्रकरण में धारा 459 भादवि एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट जोड़ी गई एवं आरोपी के गिरफ्तारी के लिये कई बार पुलिस टीम को उसके गांव रवाना किया गया था, आरोपी गिरफ्तारी के भय से फरार था । लैलूंगा टीआई एलपी पटेल आरोपी के गांव में आने की सूचना देने अपने मुखबिर को निर्देशित किया गया था। मुखबिर द्वारा आरोपी के सुन्दरगढ़ ओडिशा में छिपे होने की जानकारी दिये जाने पर थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ सुंदरगढ़ ओडिशा जाकर आरोपी *तुलसी एक्का पिता विजय एक्का उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम कुढ़ुरपहाड़ी थाना लैलूंगा* को हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिसे आज गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । आरोपी गिरफ्तारी में थाना प्रभारी के साथ उप निरीक्षक बी.एस. पैंकरा, आरक्षक राजू तिग्गा, अमरदीप एक्का की सक्रिय भूमिका रही है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button