*✍️कार में ओडिशा से लाई जा रही अंग्रेजी ब्रांड शराब की कार समेत जप्ती.... अवैध शराब की तस्करी पर जूटमिल T I अमित शुक्ला की चल रही है ताबड़तोड़ कारवाई....* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️कार में ओडिशा से लाई जा रही अंग्रेजी ब्रांड शराब की कार समेत जप्ती…. अवैध शराब की तस्करी पर जूटमिल T I अमित शुक्ला की चल रही है ताबड़तोड़ कारवाई….*

कार में ओडिशा से लाई जा रही अंग्रेजी ब्रांड शराब की कार समेत जप्ती*…

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देशन पर दिगर प्रांत से हो रही अवैध शराब की तस्करी पर मुखबिर लगाकर टीआई जूटमिल अमित शुक्ला द्वारा दिनांक 21.03.2021 को हमराह स्टाफ के साथ कार्यवाही किया गया । टीआई जूटमिल को सूचना मिली थी कि होली त्यौहार में अवैध बिक्री के लिये आरोपी अपने नैनो कार में अंग्रेजी ब्रांड ओडिशा की शराब लेकर आ रहा था, आरोपी से शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन की जप्ती कर आरोपी पर आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

जानकारी के अनुसार दिनांक 21/03/2021 के शाम मुखबिर सूचना पर K.I.T. कालेज के पास गढउमरियां में नाकेबंदी कर जूटमिल पुलिस द्वारा सफेद रंग के *नैनो कार क्रमांक OR 03 G- 4254* को चेक किया गया । वाहन में उपस्थित व्यक्ति *राजेश गायकवाड पिता रमेश कुमार गायकवाड उम्र 47 साल साकिन वार्ड नं0 17 चोपडा गली दरोगापारा थाना कोतवाली* का होना बताया । वाहन में गुटखा, तम्बाखू के बीच एक नीला रंग के प्लास्टिक बोरी के अंदर 750 एमएल (बॉटल) वाली कांच की शीशी में भरी *06 नग रायल स्टेग व्हीस्की, 02 नग ब्लेन्डरर्स प्राईड व्हीस्की अंग्रेजी शराब कुल मात्रा 6.000 वल्क लीटर कीमती 6,420/-* मिला । आरोपी होली में अवैध रूप से शराब बिक्री करने के लिये शराब लेकर आना बताया, शराब व परिवहन में प्रयुक्त वाहन की जप्ती कर आरोपी के विरूद्ध पुलिस चौकी जूटमिल (थाना कोतवाली) में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्यवाही कर आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में प्रधान आरक्षक शम्भू पाण्डेय, मो. दिलदार कुरैशी, विजय गोपाल, आरक्षक गणेश पैंकरा, सूर्यकांत सिंह, प्रकाश गिरी गोस्वामी की सक्रिय भूमिका थी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button