देश
*✍️21 साल से कम उम्र के लोगों को नहीं मिलेगी शराब…सरकार ने उठाया कदम ..जाने पुरी जानकारी..*

RGHNEWS देश की राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने आबकारी नीति में बदलाव किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने सोमवार को बताया कि दिल्ली में शराब का समान वितरण होगा लेकिन कोई नई दुकान नहीं खुलेगी। दिल्ली में अब सरकारी शराब की दुकान नहीं होगी। दिल्ली में शराब की क्वालिटी चेक करने के लिए सरकार क्वालिटी चेक का अपना एक इंटरनेशनल सिस्टम बनाएगी।दिल्ली में शराब पीने की कानूनी उम्र अब 21 साल होगी। इससे कम उम्र के व्यक्ति को ऐसी जगह में प्रवेश करने की अनुमति नहीं होगी, जहां शराब परोसी जाती है



