*✍️नगर निगम परिसर के उद्यान में महापौर एवम आयुक्त ने किया श्रमदान शहर के साथ हम निगम परिसर को भी करेगे स्वच्छ-महापौर, अब रविवार को 2 घंटे सभी देगे नगर निगम में श्रमदान-आयुक्त✍️* – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️नगर निगम परिसर के उद्यान में महापौर एवम आयुक्त ने किया श्रमदान शहर के साथ हम निगम परिसर को भी करेगे स्वच्छ-महापौर, अब रविवार को 2 घंटे सभी देगे नगर निगम में श्रमदान-आयुक्त✍️*

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी रायगढ़ नगर निगम के महासफाई अभियान का एक चरण बेहद खास रहा क्योंकि आज सफाई के लिये आम और खास दोनो की उपस्थिति रही। जी हां आज का महासफाई नगर निगम ने अपने ही कार्यालय एवम प्रागण में श्रमदान कर की, जहां नगर निगम के महापौर एवम आयुक्त समेत एम आई सी मेम्बर,पार्षदगण,अधिकारी,कर्मचारी,एवम पूरी टीम ने सफाई कार्य मे हाथ बटाया।

विदित हो कि नगर निगम की महासफाई अभियान को शहर में अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है क्योंकि वार्ड में स्वयं महापौर श्रीमती जानकी काटजू एवम निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय निरिक्षण कर स्पॉट में ही समस्याओ का निराकरण भी कर रहे है। उसी तारतम्य में आज पूरी निगम की टीम ने निगम कार्यालय एवम प्रांगण में सफाई हेतु श्रमदान किया। कहा जाता है बाहर से पहले अपने घर को साफ और स्वच्छ करना चाहिए ।इसलिये नगर निगम ने यह बेहतरीन पहल के साथ आज कार्यालय के अंदर पुरानी फाइल कूड़े कागज आदि को निकाल कर साफ किया तो वही बाहर के उद्यान जिसमें लोग आकर आराम से समय भी बिताते है को महापौर जानकी काटजू एवम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने बेझिझक पूरी मेहनत और तन्मयता के साथ सबके साथ मिलजुल कर घांस फुस उखाड़ा स्वयं घमेले में उठाकर डस्टबिन में डाला ,इस वक्त सभी कर्मचारी एवम जनप्रतिनिधि गण उन्हें देखकर भौचक्के तो हुए किन्तु गर्व भी महसूस करते हुए सभी सफाई में श्रमदान कर हाथ बटाने लगे।

निगम के इतिहास में शायद यह पहली बार हो रहा था जब महापौर और आयुक्त ने कूड़ा कचरा उठाया और एक मिशाल पेश कर सभी को प्रोत्साहित किया।
महापौर जानकी काटजू ने कहा कि बीमारी एवम संक्रमण मुक्त रखने के लिये जैसे शहर को स्वच्छ किया जा रहा है वैसे ही नगर निगम कार्यालय को भी सुरक्षित रखने के लिये आयुक्त से चर्चा किया और अभियान के तहत हर रविवार को निगम परिसर एवम कार्यलय को श्रमदान कर सफाई किया जाएगा।

वही निगमायुक्त आशुतोष पांडेय जी ने बताया कि सफाई अभियान के तहत यदि हम इसे अपने ही कार्यालय से आरंभ कर तो अच्छा होगा और आज के श्रमदान में महापौर मैडम जी का सराहनिय सहयोग रहा। निगम परिसर में इतने बड़े उद्यान है जिसे सहेजा जा सकता है,जहां लोग आते है गंदगी करते है कुछ हमारे भी लोग है जो इसके जिम्मेदार है उसे हमे ही सुधार करना होगा।कार्यालयो में भी जो स्थान गंदे है उन्हें भी स्वच्छ किया जाएगा।साथ ही हर रविवार 2 घण्टे निगम में सभी मिलकर श्रमदान करेगे।

एम आई सी सदस्य एवम स्वच्छता प्रभारी कमल पटेल ने बताया कि सक्रिय महापौर एवम आयुक्त महोदय के निर्देशन में निश्चित ही सफाई अभियान को सफलता मिलेगी।शहर के साथ हम सभी मिलकर रविवार को 2 घंटे निगम में सफाई हेतु श्रमदान करेगे।
पार्षद सलीम नियरिया जी ने भी कहा कि आज महापौर जी एवम आयुक्त जी एवम समस्त कामगारों के साथ मिलके श्रमदान करने में गर्व के साथ नया अनुभव भी हुआ कलेक्टर भीमसिंग के मार्गदर्शन में इस अभियान का शुभारंभ हुआ और आज उसका प्रतिफल दिखाई दे रहे है शहर स्वच्छ करने से पहले हमें अपने परिसर को ही स्वच्छ करना है। और आज के श्रम दान से यह प्रतीत हो रहा है कि 2 दिनों मे

ही उद्यान का कायाकल्प हो जाएगा।
आज के महासफाई अभियान में एम आई सी सदस्यों से कमल पटेल,संजय देवांगन,विकास ठेठवार,राकेश तालुकदार,पूर्व सभापति एवम पार्षद सलीम नियरिया नगर अध्यक्ष शाखा यादव,अमृत काटजू,पार्षदो में श्यामलाल साहू,मुरारी भट्ट,आरिफ हुसैन शामिल रहे साथ ही निगम के बड़े बाबू रामनारायण पटेल ,स्वास्थ्य अधिकारी जी ईश्वर राव ,सहा.स्वास्थ्य अधिकारी भूपेंद्र सिंह,सहा.अभियंता सूरज देवांगन,स्वच्छता निरीक्षक राजू पांडेय ,गुरुदेव दास,रमेश ताँती एवम समस्त कामगारों ने श्रमदान में अपना अमूल्य योगदान दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button