RCB in IPL 2026 Final: IPL 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात को 92 रन से हराया – RGH NEWS
खेल

RCB in IPL 2026 Final: IPL 2026 के फाइनल में पहुंची रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू, गुजरात को 92 रन से हराया

RCB in IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2026 के पहले क्वालिफायर में कमाल का प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बना ली. धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम के मैदान में बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों से हरा दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 20 ओवर में 254 रन बनाए. जवाब में गुजरात टाइटंस की बैटिंग पूरी तरह फेल साबित हुई और वो 162 रनों पर सिमट गई. इसके साथ ही उसने फाइनल में पहुंचने का पहला मौका गंवा दिया. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम लगातार दूसरी बार और आईपीएल इतिहास में पांचवीं बार फाइनल में पहुंची है. अब इस टीम के पास अपना खिताब बचाने का बड़ा मौका है. पिछले सीजन आरसीबी ने पंजाब को हराकर पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था.

 

 

बल्लेबाजों ने रखी RCB की जीत की नींव

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की जीत की स्क्रिप्ट उसके बल्लेबाजों ने लिखी. विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दी लेकिन मिडिल ऑर्डर में उतरे कप्तान रजत पाटीदार ने पूरा मैच एकतरफा कर दिया. दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने महज 33 गेंदों में नाबाद 93 रन बनाए. इस खिलाड़ी ने अपनी पारी में 9 छक्के और 5 चौके लगाए. पाटीदार का स्ट्राइक रेट 281 से ज्यादा का रहा. पाटीदार के अलावा क्रुणाल पंड्या ने भी 43 रनों की पारी खेली, जिसके दम पर बेंगलुरु का स्कोर 254 रनों तक पहुंच गया.

 

ये भी पढ़ेंIndian railway: इंतजार हुआ खत्म… देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को मिली हरी झंडी, जानें किस रूट पर होगी लॉन्च

 

गुजरात की बैटिंग ताश के पत्तों की तरह ढेर

RCB in IPL 2026 Finalगुजरात की बैटिंग 255 रनों के लक्ष्य के आगे पूरी तरह चरमरा गई. साई सुदर्शन 14 रन पर हिट विकेट हो गए और कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 2 रन पर बोल्ड हो गए. विकेटकीपर जॉस बटलर ने 11 गेंदों में 29 रन बनाए. निशांत सिंधु 5, वॉशिंगटन सुंदर 8 रन बनाकर आउट हो गए. जेसन होल्डर खाता तक नहीं खोल सके. राहुल तेवतिया ने अर्धशतक लगाकर किसी तरह गुजरात को संभाला लेकिन अंत में टीम को बुरी तरह हार मिली. क्वालिफायर में आरसीबी के तेज गेंदबाज जैकब डफी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. रसिख सलाम डार ने 2 विकेट अपने नाम किए. भुवनेश्वर कुमार को भी 2 विकेट हासिल हुए

Related Articles

Back to top button