खेल

IND vs NZ 2nd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच कल, जानें कब और कहां खेला जाएगा मैच?

IND vs NZ 2nd T20 भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में खेला जाएगा। दोनों टीमें भारतीय समयानुसार दोपहर 12:30 बजे आमने-सामने होंगी। न्यूजीलैंड की टीम पिछली गलतियों से सबक लेते हुए सीरीज में बराबरी हासिल करने के इरादे से उतरेगी, जबकि भारतीय टीम की नजर मेजबान टीम को हराकर इतिहास रचने पर होगी।

 

200वीं टी20I जीत पर भारत की नजर

भारत 24 अक्टूबर को क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरेगा, तो यह उसका 300वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला होगा। भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बढ़त हासिल करने के साथ-साथ इस प्रारूप में अपनी 200वीं जीत दर्ज कर इतिहास रचने के इरादे से उतरेगी। गौरतलब है कि टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक कोई भी टीम 200 जीत का आंकड़ा नहीं छू सकी है।

 

 

ये भी पढ़ेंOppo: 200MP कैमरे के साथ Oppo Find X10 सीरीज भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

,

पाकिस्तान ने खेला है सर्वाधिक टी20I मैच

न्यूजीलैंड के खिलाफ 24 अक्टूबर को भारतीय टीम अपना 300वां टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेलेगी। सर्वाधिक टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के नाम है। पाकिस्तान अब तक कुल 304 मैच खेल चुका है, जबकि इस सूची में भारत दूसरे स्थान पर है।

 

IND vs NZ 2nd T20न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज के दूसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले से पहले भारत ने 299 मैच खेले हैं, जिनमें से उसे 199 में जीत मिली है और 83 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। इसके अलावा, भारत के 7 मैच टाई रहे हैं, जबकि 10 मुकाबलों का कोई नतीजा नहीं निकला है।

ख़बर शेयर करें:

Back to top button