*✍️जब पानी की जगह निकलने लगा आग, बोरिंग मशीन जलकर हुई ख़ाक….*

पन्ना: मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से चौंकाने वाली खबर आ रही है जहां एक स्कूल में बोरिंग मशीन से पानी निकालने के लिए खुदाई हुई तो उसमें पानी की जगह आग की लपटें निकलने लगी. पन्ना जिले में माध्यमिक स्कूल झुमटा में पीने के लिए पानी निकालने के लिए विद्यालय द्वारा शासकीय राशि से बोरवेल कराया जा रहा था. उस समय वहां हड़कंप मच गया जब बोरिंग मशीन द्वारा लगभग 50 फीट की खुदाई होने के बाद पानी की जगह अचानक आग की लपटें निकलने लगी. देखते ही देखते भयानक आग लगने से मशीन जलने लग गई.
इसको देखकर आसपास हुजूम लग गया. तत्काल स्थानीय लोगों ने गुनौर पुलिस तथा प्रशासन को सूचना दी सूचना मिलते ही नगर परिषद की फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड द्वारा बोरिंग मशीन में लगी आग को बुझाने का काफी प्रयास किया लेकिन आग और बढ़ने लगी. कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया.



