Today Cg News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की शिकायतः 24 घंटे में किसान अजय राजवाड़े को मिला खाद – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर की शिकायतः 24 घंटे में किसान अजय राजवाड़े को मिला खाद

Today Cg News:  अम्बिकापुर 20 जून 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन एवं जनकल्याणकारी दृष्टिकोण के अनुरूप संचालित मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बनती जा रही है। सरगुजा जिले के ग्राम सुखरी निवासी श्री अजय राजवाड़े को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जहां शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित किया गया।

श्री अजय राजवाड़े ने बीज एवं खाद उपलब्ध नहीं होने संबंधी शिकायत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 में दर्ज कराई थी। शिकायत प्राप्त होते ही कृषि विभाग ने तत्परता दिखाते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की और संबंधित अधिकारियों ने समस्या के मूल कारणों का परीक्षण किया।

कृषि विभाग के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी (एसएडीओ) श्री जे. आलम एवं समिति प्रबंधक श्री राम भरोस एवं सहायक प्रबंधक श्रीमती भगवती के विशेष प्रयासों से जिला स्तर से एनसीएल (न्यू क्रेडिट लिमिट) जारी करवाकर किसान का किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) तैयार कराया गया। इसके पश्चात तत्काल आवश्यक खाद उपलब्ध कराई गई, जिससे किसान की समस्या का शीघ्र निराकरण हो सका।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में विभागीय अधिकारियों द्वारा समयबद्ध कार्रवाई करते हुए शिकायत का 24 घंटे के भीतर समाधान सुनिश्चित किया गया। इससे किसान को खेती-किसानी के कार्यों के लिए समय पर आवश्यक खाद उपलब्ध हुआ।

श्री अजय राजवाड़े ने समस्या के त्वरित समाधान पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों एवं किसानों के लिए अत्यंत उपयोगी व्यवस्था साबित हो रही है, जिसके माध्यम से बिना भटके समस्या का त्वरित समाधान हो रहा है।

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 शासन की संवेदनशीलता, जवाबदेही और सुशासन की प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण बनकर लोगों तक प्रभावी सेवाएं पहुंच रही है।

Related Articles

Back to top button