मनोरंजन

*✍️Bigg Boss15 के घर में बड़ा धमाका, एक ही झटके में इन 2 कंटेस्टेंट को दिखाया बाहर का रास्ता….*

नई दिल्ली: बिग बॉस 15 (Bigg Boss 15) में इस वीकेंड के वार में कोई इविक्शन नहीं हुआ था. घर वाले और बाहर कंटेस्टेंट के फैंस भी इस बात से काफी खुश थे. लेकिन बिग बॉस पूरी तरह अनिश्चितता का खेल है. मेकर्स इस शो में कभी भी ट्विस्ट ले आते हैं और एक बार फिर कुछ ऐसा ही हुआ है. मिली जानकारी के अनुसार ‘बिग बॉस’ के घर में डबल इविक्शन का बम फूटा है. ‘बिग बॉस’ समय-समय पर घरवालों को शॉक देते रहते हैं और एक बार फिर उन्होंने ऐसा ही किया है.दरअसल, हुआ यूं कि घर वाले ‘बिग बॉस’ के घर के कुछ नियमों को तोड़ देते हैं जिसके बाद ‘बिग बॉस’ घर के अंदर सभी को सजा देते हैं. पहली सजा यह मिलती है कि हर कंटेस्टेंट को वापस जंगलवासी बनाया जाता है, दूसरी सजा आपसी सहमति से किसी दो कंटेस्टेंट को एविक्ट करना और तीसरी सजा के रूप में नए कप्तान निशांत भट्ट को 8 नाम देने हैं जो डायरेक्ट नॉमिनेट हो जाएंगे. यह सुनकर सभी कंटेस्टेंट हैरान रह जाते हैं.बिग बॉस सभी घरवालों से उनकी राय पूछते हैं और दो लोगों का नाम लेने के लिए कहते हैं. घर वाले इस तरह से डोनल बिष्ट और विधि पांड्या को बाहर का रास्ता दिखा देते हैं. ट्विटर हैंडल द खबरी के मुताबिक विधि पांड्या और डॉनल बिष्ट को घरवालों की वोटिंग के बाद शो से इविक्ट कर दिया गया है.

डोनल बिष्ट और विधि पांड्या घर की मजबूत प्लेयर्स में से एक थी. उनकी बाहर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग भी थी. ऐसे में डोनल बिष्ट और विधि पांड्या के फैंस के लिए भी ये शॉकिंग है.

ख़बर शेयर करें:

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button