बिजनेस

Sugar Retail Price: सस्ती होने लगी चीनी, जानिए हफ्तेभर में कितने रुपये नीचे आए प्रति किलो दाम

Sugar Retail Price चीनी की खुदरा कीमतों में लगातार गिरावट आनी शुरू हो गई है. सरकार की तमाम कोशिशों के बाद पहले थोक कीमतों में गिरावट आई और अब इसका असर खुदरा कीमतों पर दिखने लगा है. इस साल भी चीनी का उत्पादन खपत से करीब 20 लाख टन ज्यादा रहने का अनुमान है.

 

. पिछले महीने से ही किचन का स्वाद कड़वा करने वाली चीनी के खुदरा रेट अब नीचे आने शुरू हो गए हैं. सरकार ने गुरुवार को बताया कि चीनी के आयात की अनुमति दिए जाने और थोक उपभोक्ताओं व कारोबारियों के लिए स्टॉक लिमिट के नियम सख्त किए जाने के बाद देशभर में इसकी औसत खुदरा कीमत कम हो गई है. बीते एक सप्ताह में चीनी का खुदरा रेट 3.85 फीसदी घटकर 62.57 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है.

 

 

इस साल देश में 305 टन चीनी के उत्पादन का अनुमान है.

 

 

चीनी का औसत खुदरा मूल्य एक सप्ताह पहले 65.08 रुपये प्रति किलोग्राम था. हालांकि, कीमतें अब भी पिछले महीने के 49.33 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर से करीब 27 फीसदी अधिक हैं. उपभोक्ता मामलों के मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, चीनी का औसत थोक मूल्य भी दो सितंबर को घटकर 57.62 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया, जो एक सप्ताह पहले 60.39 रुपये प्रति किलोग्राम था.

 

थोक कीमतों में गिरावट का दिखा असर

Sugar Retail Priceसूत्रों के मुताबिक, थोक कीमतों में गिरावट का असर खुदरा बाजार तक पहुंचने में कुछ समय लगता है. इसकी वजह यह है कि खुदरा विक्रेताओं ने पहले ऊंची कीमतों पर चीनी का स्टॉक जमा कर लिया था. ऐसे में वे पुराने स्टॉक को घाटे में बेचने के बजाय मौजूदा कीमतों पर ही बेचते हैं. आमतौर पर एक खुदरा विक्रेता के पास चीनी की 50-50 किलोग्राम की 10 से 15 बोरियां होती हैं. नया स्टॉक कम कीमत पर खरीदे जाने के बाद ही खुदरा कीमतों में गिरावट का असर स्पष्ट रूप से दिखाई देता है. इस लिहाज से देखा जाए तो खुदरा कीमत में बदलाव का असर सामने आने में कम से कम 10 दिन लगते हैं.

 

ख़बर शेयर करें:

Back to top button