*✍️छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित जिला में खौफनाक वारदात..आरक्षक ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट..शव को जंगल में फेंका..* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ के घोर नक्सल प्रभावित जिला में खौफनाक वारदात..आरक्षक ने बेरहमी से पत्नी को उतारा मौत के घाट..शव को जंगल में फेंका..*

RGHNEWS प्रदेश के घोर नक्सल प्रभावित जिला  बीजापुर में वारदात की खौफनाक खबर सामने आई है। आरक्षक ने अपनी ही पत्नी को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी आरक्षक ने शव को जंगल में फेंककर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार बीजापुर जिले के शांति नगर और जैतालूर के बीच जंगल में महिला की लाश पुलिस ने बरामद की है। इधर गांव में महिला की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।वहीं अभी तक पता नहीं चल पाया है कि आरोपी आरक्षक ने किन कारणों से पत्नी की हत्या की। पुलिस शव बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button