*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले मे हुई शर्मनाक हरकत....युवक ने अपनी ही 8 साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म....बताने पर जान से मारने की दी धमकी....* – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

*✍️छत्तीसगढ़ के इस जिले मे हुई शर्मनाक हरकत….युवक ने अपनी ही 8 साल की भांजी के साथ किया दुष्कर्म….बताने पर जान से मारने की दी धमकी….*

छत्तीसगढ़: कोरबा के मानिकपुर क्षेत्र में एक युवक ने अपनी ही 8 साल की भांजी से दुष्कर्म किया। वारदात 14 जुलाई की है। बताया जा रहा है कि कुआं भट्‌टा इलाके में बच्ची घटना वाले दिन घर में अकेली थी। उसके परिजन बाहर गए हुए थे। इसी दौरान रिश्ते में लगने वाला उसका मामा अक्षय सारथी घर में घुस आया। आरोप है कि उसने बच्ची से दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जाने से मारने की धमकी दी। इसके बाद तमिलनाडु भाग गया।पहले तो बच्ची डर से चुप रही, लेकिन फिर उसने परिजनों को घटना के बारे में बताया। बच्ची का मामला होने के चलते परिजनों ने राय मशविरा किया और फिर 8 अगस्त को बैठक कर थाने में FIR दर्ज कराने का निर्णय लिया। मामला दर्ज होने पर पुलिस ने परिवार के साथ मिलकर आरोपी को झांसा दिया और उसे कोरबा आने की सलाह दी। आरोपी अक्षय सारथी के आते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में वारदात स्वीकार कर ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button