रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
✍️चाकू के नोक पर ट्रक ड्रायवर से हुआ लूट, क्या है पूरा मामला पढ़ें पूरी खबर✍️

आज दिनांक 16.07.2020 को ट्रक क्रमांक NL 01-AC/5900 का ड्रायवर देवराज पासवान पिता नारायण पासवान उम्र 48 वर्ष निवासी औरंगाबाद (बिहार) थाना पुसौर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ट्रक क्रमांक NL 01-AC/5900 में साथी ड्रायवर वेणुधर नायक पिता एकादशी नायक के साथ दिनांक 15-16.07.2020 की रात्रि रायगढ़ से रायपुर के लिए गाडी लोड कर निकले थे कि रात करीब 01:30 बजे कोडातराई के आगे सिंह ढाबा के पास 03 से 04 लोग मोटर सायकल में आये और इन्हें गाडी रोकने को बोले, गाडी रोकने पर लड़कों ने चाकू से डरा धमका कर देवराज पासवान से लगभग 11000 रूपये और टचस्क्रिन सैमसंग मोबाईल एवं ड्रायवर वेणुधर नायक से 4000 रूपये नगद और कीपेड सैमसंग मोबाइल को लूटकर भाग गये । अज्ञात आरोपियों पर थना पुसौर में अप.क्र. 133/2020 धारा 394 IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है ।



