*✍️आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट…अब Aadhar card पर नहीं होगा पति या पिता का नाम…..*

नई दिल्ली। आधार कार्ड को लेकर बड़ा अपडेट आया है। दरअसल अब आपके आधार कार्ड में पति या पिता का नाम नहीं होगा। आप सोच रहे होंगे कि इस बदलाव के बाद अब आपके पास जो आधार कार्ड मौजूद है। वो अब बेकार हो जाएगा। कई ऐसे सवाल है जो अब लोगों को परेशान कर रहे है। चलिए आपको बताते हैं इस बदलाव के बाद अब आपको क्या करना होगा।
आधार कार्ड आपकी विशिष्ट पहचान पत्र है। कई अहम सेवाओं में आधार कार्ड के बगैर काम नहीं होता है। इस बीच अब UIDAI ने बड़ा बदलाव किया है। यानी अब आधार कार्ड में पति या पिता का नाम अनिवार्य नहीं रह गया है। इसे लेकर भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इस बदलाव को लेकर जानकारी दी है।
कहा कि साल 2018 में आधार को लेकर सुप्रीम कोर्ट का विस्तृत फैसला आया था। उस फैसले में लोगों की निजता की बात की गई है और उस आधार पर ही अब आधार कार्ड में रिश्तों की जानकारी नहीं दी जा रही है। हालांकि यह बदलाव किस साल के किस महीने से किया गया, इसकी जानकारी यूआइडीएआइ की तरफ से नहीं दी गई।
फिलहाल आपको सभी तरह की सुविधाएं पहले की तरह ही मिलेगी। मालूम होगा कि आधार कार्ड की पहचान 12 अंकों से होती है। जिसमें ने किसी तरह का बदलाव नहीं किया है।
बता दें कि आधार कार्ड में बदलाव होने से इसका ज्यादा फायदा अनाथों को होगा। वहीं उन्हें किसी तरह के सरकारी योजना से जुड़ने के लिए आधार कार्ड जमा कर सकते हैं।



