सोने के नए रेट हुए जारी, फटाफट चेक करें 24 कैरेट Gold का भाव

नई दिल्ली. दिवाली के बाद शादी का सीजन शुरू होते ही सोने और चांदी के भाव (Gold Silver Price Today) में तेजी देखने को मिल रही है. लगातार बढ़ोत्तरी के बावजूद भी सोना अभी रिकॉर्ड हाई से काफी सस्ता मिल रहा है. ऐसे में अगर आपको भी खरीदारी करनी है तो जल्द ही कर लें. आज मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज फरवरी डिलीवरी वाले सोने के भाव में 0.34 फीसदी की तेजी दर्ज की गई है. वहीं चांदी की कीमतें (Silver price) 0.96 फीसदी की बढ़ोत्तरी आई है.
रिकॉर्ड हाई से 8077 रुपये बिक रहा सस्ता
साल 2020 की बात करें तो पिछले साल समान अवधि में MCX पर 10 ग्राम सोने का भाव 56,200 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था. आज सोना दिसंबर वायदा MCX पर 48,123 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है, यानी अब भी करीब 8077 रुपये सस्ता मिल रहा है.
जानिए क्या है सोने चांदी का भाव (Gold Silver Price)
अक्टूबर डिलीवरी वाले गोल्ड की कीमत आज 0.34 फीसदी की तेजी के साथ 48,123 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. वहीं आज के कारोबार में चांदी 0.96 फीसदी बढ़ गई. आज 1 किलो चांदी का भाव 63,571 रुपये है.



