देश
सनकी झोलाछाप डॉक्टर ने कुत्ते के साथ की हैवानियत

ग्वालियर। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक सनकी झोलाछाप डॉक्टर ने कुत्ते के साथ हैवानियत किया है। डॉक्टर ने कुत्ते को पहले चप्पलों से पीटा फिर चाकू से काट डाला। डॉक्टर की इस करतूत का वीडियो सामने आने से हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार यह मामला ग्वालियर के डबरा सिमरिया का है। बताया जा रहा है कि बेटे को काटने से नाराज झोलाछाप डॉक्टर ने इस घटना को अंजाम दिया है। वहीं वीडियो सामने आने के बाद पशुप्रेमियों में नाराजगी है।



