छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)
सरकारी हेलीकॉप्टर पर कपल ने कराया फोटो शूट, कांग्रेस ने लगाया CM भूपेश की सुरक्षा में लापरवाही का आरोप

RGHNEWS रायपुर। सरकारी हेलीकॉप्टर पर एक कपल का फोटो शूट वायरल हो रहा है। इम मामले में सरकारी हेलीकॉप्टर के दुरुपयोग का आरोप लगाया जा रहा है। कपल का हेलीकॉप्टर पर फोटो शूट पुलिस लाइन स्थित हेंगर में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक वायरल पिक में जो युवक नजर आ रहा है, वह बीजेपी नेता का कोई रिश्तेदार है।
जिम्मेदार ड्राइवर योगेश्वर साय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। विमानन विभाग ने हेलीकॉप्टर में फोटोशूट को सुरक्षा में गंभीर चूक माना है। डायरेक्टर विमानन नीलम नामदेव एक्का ने इसकी जानकारी दी है।विमान विभाग ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की है।
आपको बता दें पुलिस लाइन स्थित स्टेट हैंगर पर सरकारी हेलीकॉप्टर पर एक कपल ने फोटोशूट करवाया था जो अब वायरल हो रहा है।



