लगभग 5 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर... आज हुआ था चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में घटना – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

लगभग 5 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर… आज हुआ था चक्रधर नगर थाना क्षेत्र में घटना

 

मोबाइल चोरी के संदेह में युवक की कुल्हाड़ी से हत्या ….

आरोपी गिरफ्तार कर भेजा गया रिमांड पर, चक्रधरनगर थाना क्षेत्र की घटना

 

RGHNEWS प्रशांत तिवारी आज दिनांक 18.10.2020 के सुबह थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक अभिनव कांत सिंह को मोबाइल से ग्राम मनुवापाली में *छोटू चौहान पिता नानकुन चौहान उम्र 35 साल निवासी लामीदरहा थाना चक्रधरनगर* का शव उसके मनुवापाली किराये मकान अंदर पड़ा होने की सूचना मिला । सूचना पर थाने से टीआई अभिनव कांत, सब इंस्पेक्टर डी.के. बहिदार एवं हमराह स्टाफ रवाना हुए । मौके पर मृतक के बड़े भाई कलाकंद चौहान 40 वर्ष निवासी लामीदरहा बताया कि मनुवापाली अपने ससुराल में रहता है । उसका छोटा भाई छोटू चौहान की पत्नी उसके साथ नहीं रहती थी वह अपनी एक बेटी के साथ किराये मकान लेकर मनुवापाली में रहता था और एमएसपी प्लांट में मजदूरी का काम करता था । कुछ दिन छोटू का पैर जल गया था जिस कारण वह प्लांट काम पर नहीं जा रहा था । कलाकंद चौहान ने बताया कि उसका ससुर *आनंद राम* पहले भी छोटू चौहान को उसके घर से रुपए चोरी करने की बात को लेकर झगड़ा विवाद किया था । दिनांक 17.10.2020 के रात्रि भी छोटू के घर जाकर मोबाइल चोरी किए हो वापस करो कहकर गाली गलौज, झगड़ा किया था । आज सुबह जब घरवाले उठे तो छोटू के मकान अंदर उसका शव पड़ा देखे जिसकी किसी ने धारदार हथियार से हत्या कर दी थी । कलाकंद चौहान द्वारा उसके ससुर आनंद राम पर हत्या की शंका जाहिर कर घटना को लेकर रिपोर्ट दर्ज कराया रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अप.क्र. 285/2020 धारा 302 भादंवि आरोपी *आनंदराम चौहान पिता सोनाराम चौहान उम्र 50 वर्ष निवासी मनुवापाली थाना चक्रधरनगर* के विरूद्ध दर्ज कर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिस पर उसने मोबाइल चोरी की बात को लेकर सोते वक्त छोटू चौहान की धारधार टांगी से हत्या करने की बात स्वीकार किया है । आरोपी आनंद राम से घटना में प्रयुक्त टांगी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button