रायगढ़ जिले में आज तीन स्थानों पर आगज़नी की घटना आयी सामने – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

रायगढ़ जिले में आज तीन स्थानों पर आगज़नी की घटना आयी सामने

रायगढ़। जिले में आज तीन स्थानों पर आगज़नी (caught on fire) की घटना सामने निकलकर आई है।जिसके मुताबिक़ पहली घटना ग्राम महापल्ली (Mahapalli) ओड़िसा रोड से वही दूसरी घटना रेलवे स्टेशन (Railway Station) से मिठुमुड़ा दुर्गा चौक क्षेत्र से एवम तीसरी और अंतिम घटना जूटमिल (Jutmill) क्षेत्र अन्तर्गत बांझीनपाली में घटित हुई है।आज देर शाम तकरीबन 8 बजे के समीप वार्ड नंबर 32 के बांझिनपाली के एक घर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई। जब घर से अचानक उठते धुंए के गुब्बार को देखा गया।दरअसल आग लगने के समय घर में बच्चे व महिलाएं थी। वही घर के पुरुष किसी काम से घर के बाहर गए हुए थे। तभी शाम होते ही तेज लपटों ने अचानक घर को चपेट में ले लिया। घटनाकारित परिवार जनों ने बताया कि छोटा सा नया बिजनेस शुरू करने के लिए लोन लेकर टेंट हाउस का सामान खरीदा गया था। जिसकी लागत तकरीबन 50 से 60 हजार रुपए थी। जो कि घर में आग लगने से पूरी तरह जलकर राख हो गई।इसी क्रम में जूटमिल क्षेत्र अंतर्गत मिट्ठू मुड़ा दुर्गा चौक के भी एक घर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। जिसमें घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। वही चक्रधर नगर के महापल्ली क्षेत्र में भी एक किसान के पैरावेट में आग लगने की घटना सामने निकलकर सामने आई थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button