देश
देश में कोरोना के नए मामलो मे 6.8 फीसदी की उछाल

Coronavirus Cases Today in India: देश में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी के मामले कल की तुलना में आज बढ़े हैं.
देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के एक लाख 72 हजार 433 नए केस सामने आए हैं और 1008 लोगों की मौत हो गई. कल की तुलना में आज कोरोना के 6.8 फीसदी केस ज्यादा आए हैं. जानिए देश में कोरोना की ताजा स्थिति क्या है.
एक्टिव केस घटकर 15 लाख 33 हजार 921 हुए
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या घटकर 15 लाख 33 हजार 921 हो गई है. वहीं, इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या बढ़कर 4 लाख 98 हजार 983 हो गई है. आंकड़ों के मुताबिक, कल दो लाख 81 हजार 109 लोग ठीक हुए, जिसके बाद अभी तक 3 करोड़ 97 लाख 70 हजार 414 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं.



