देश
मौसम विभाग ने कहा- 4 दिन भारी बारिश की आशंका….

चक्रवाती तूफान निवार (Cyclone Nivar) से हुए नुकसान का अभी सही से आकलन भी नहीं हुआ था कि मौसम विभाग ने एक और तूफान की चेतावनी जारी कर दी है। इस बार ये तूफान श्रीलंका के तट से टकराएगा। हालांकि, इसका ज्यादातर असर तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप के तटीय इलाकों पर पड़ेगा। यहां 1 से 4 दिसंबर तक लगातार भारी बारिश होने की आशंका है। तूफान के दौरान इन तटीय इलाकों में 65-100 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।
2 दिसंबर को श्रीलंका तट से टकराएगा
मौसम विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, ये तूफान बंगाल की खाड़ी से उठा है। अगले 24 घंटे के अंदर ये तूफान में बदलने लगेगा। 2 दिसंबर को श्रीलंका के तट से टकराएगा। इस बीच, तमिलनाडु, केरल और लक्षद्वीप में बारिश का कहर झेलना पड़ेगा। मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि इसके चलते साउथ केरल में 3 दिसंबर को हैवी रेनफॉल होगा, जबकि 1 और 4 दिसंबर को हैवी टू वेरी हैवी रेनफॉल होने का अनुमान है। इसी तरह लक्षद्वीप में 3 और 4 दिसंबर को भारी बारिश हो सकती है।

25-26 की रात आया था निवार
4 दिन पहले ही 25-26 नवंबर की रात तमिलनाडु-पुडुचेरी के समुद्री तट से निवार तूफान टकराया था। इसमें करीब 10 लोगों की जान गई थी। बिजली के खंभे, पेड़ टूटकर गिर पड़े थे। कई के घर भी क्षतिग्रस्त हुए थे। इसमें सैकड़ों करोड़ रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया था।