मुख्यमंत्री ने बसना में किया 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

मुख्यमंत्री ने बसना में किया 64 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

 रायपुर, 13 दिसम्बर 2022

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज बसना  विधानसभा क्षेत्र में 64 करोड़ 13 लाख 92 हजार रुपए के विकासकार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें 32 करोड़ 64 लाख 09 हजार रुपए के 37 विकास कार्यों का भूमिपूजन और 32 करोड़ 59 लाख 83 हजार रुपए के 23  कार्यों  का लोकार्पण शामिल है।
भूमिपूजन में नवीन सड़क निर्माण, पुल-पुलिया और महाविद्यालय में अतिरिक्त कक्ष निर्माण आदि कार्य शामिल हैं । लोकार्पण कार्यों में स्कूल भवन निर्माण, आहता निर्माण, सांस्कृतिक भवन निर्माण, सी.सी. रोड, सामुदायिक भवन निर्माण आदि शामिल हैं ।
मुख्यमंत्री श्री बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज महासमुंद जिले के बसना विधासनसभा क्षेत्र के दौरे पर थे। उन्होंने बसना के ग्राम पिरदा एवं  ग्राम गोपालपुर में आम जनता से भेंट मुलाकात की और राज्य शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली।

Related Articles

Back to top button