Today Cg News: मुख्यमंत्री के द्वारा जीपीएम जिले की विष्णु भोग चावल को प्रोत्साहित करने का दिखा असर – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Today Cg News: मुख्यमंत्री के द्वारा जीपीएम जिले की विष्णु भोग चावल को प्रोत्साहित करने का दिखा असर

Today Cg News:   गौरेला पेंड्रा मरवाही, 12 जून 2026

सुशासन तिहार के अंतर्गत मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के द्वारा मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत निमधा में आयोजित जनचौपाल के में स्थानीय उत्पाद विष्णु भोग चावल की गई प्रशंसा का सकारात्मक प्रभाव अब दिखाई देने लगा है। रायपुर निवासी अजय कुमार ने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री का वीडियो देखने के बाद जीपीएम जिले में उत्पादित विष्णु भोग चावल के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वे कुछ अन्य ग्राहकों के साथ विशेष रूप से जीपीएम जिले पहुंचे और स्थानीय स्तर पर उत्पादित इस पारंपरिक सुगंधित चावल की खरीदी की।
कलेक्टर डॉ संतोष कुमार देवांगन की विशेष उपस्थिति में ग्राहकों ने तिपान महिला फॉर्मर प्रोडूसर कंपनी लिमिटेड गौरेला से 50 किलोग्राम विष्णु भोग चावल खरीदा, जिसकी कुल कीमत 7 हजार रुपये रही। ग्राहकों ने बताया कि मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पाद की सराहना किए जाने के बाद उनकी रुचि इस चावल को लेकर बढ़ी और वे इसकी गुणवत्ता को देखते हुए इसे खरीदने पहुंचे।
इस अवसर पर कंपनी के सीईओ ने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने से किसानों और महिला उत्पादक समूहों को सीधे लाभ मिल रहा है। उन्होंने विष्णु भोग चावल को नई पहचान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button