Raigarh News: 21 जून को रायगढ़ में होगी NEET UG 2026 की पुनः परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र – RGH NEWS
रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)

Raigarh News: 21 जून को रायगढ़ में होगी NEET UG 2026 की पुनः परीक्षा, जिले में बनाए गए 8 परीक्षा केंद्र

परीक्षा की निगरानी के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त, 24X7 कंट्रोल रूम शुरू

Raigarh News:  रायगढ़, 13 जून 2026/ छत्तीसगढ़ शासन, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग के निर्देशानुसार राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET (UG) 2026 की पुनः परीक्षा आगामी 21 जून 2026 को रायगढ़ जिले के 8 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की जाएगी। जिला कलेक्टर के निर्देश पर परीक्षा के सुचारू संचालन एवं निगरानी के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री धनराज मरकाम को जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पुसल्दा के प्राचार्य भुवनेश्वर पटेल को सहायक सदस्य की जिम्मेदारी दी गई है।

Read More: Bihar Rapid Rail: इस राज्यो में दौड़ेगी रैपिड रेल, 180km/h की रफ्तार से मिनटों में होगी सफर तय

परीक्षा से संबंधित शिकायतों एवं सूचनाओं के त्वरित समाधान के लिए जिला कार्यालय रायगढ़ में कंट्रोल रूम क्रमांक-42 (दूरभाष 07762-223750) स्थापित किया गया है, जो 10 जून से 22 जून 2026 तक 24X7 संचालित रहेगा। कंट्रोल रूम के नोडल अधिकारी के रूप में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी अंशुल देवांगन (मो. 76993-069721) को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा परीक्षा व्यवस्था की निगरानी एवं समन्वय के लिए एनटीए के नोडल अधिकारी पवन अग्रवाल को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म तथा समाचार पत्रों में प्रसारित होने वाली परीक्षा संबंधी अफवाहों, भ्रामक सूचनाओं एवं खबरों पर सतत निगरानी रखने की जनसंपर्क विभाग को दायित्व दिया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था, निगरानी और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे परीक्षा से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी समस्या की स्थिति में कंट्रोल रूम से संपर्क करें।

*कंट्रोल रुम में नगर सैनिकों की पालीवार ड्यूटी निर्धारित*

परीक्षा व्यवस्था एवं कंट्रोल रूम संचालन के लिए नगर सैनिकों की अलग-अलग पालियों में ड्यूटी लगाई गई है। इनमें माह के 10 से 15 जून तक प्रथम पाली प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक नगर सैनिक क्रमांक 145 श्री तिलक साय (मो. 62657-34216) तथा नगर सैनिक क्रमांक 89 श्री रामलाल सिदार (मो. 62616-92421) को तैनात किया गया है। वहीं द्वितीय पाली (रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक) में नगर सैनिक क्रमांक 259 श्री सुकलाल सिदार (मो. 62600-22066) तथा नगर सैनिक क्रमांक 25 श्री केशव प्रसाद (मो. 62687-92334) की ड्यूटी लगाई गई है।

Read More: Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल 90 डॉलर के नीचे, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

इसी तरह माह के 16 से 22 जून तक प्रथम पाली में प्रातः 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक नगर सैनिक क्रमांक 259 श्री सुकलाल सिदार (मो. 62600-22066) तथा नगर सैनिक क्रमांक 25 श्री केशव प्रसाद (मो. 62687-92334) की ड्यूटी लगाई गई है। वहीं द्वितीय पाली (रात्रि 8 बजे से प्रातः 8 बजे तक) में नगर सैनिक क्रमांक 145 श्री तिलक साय (मो. 62657-34216) तथा नगर सैनिक क्रमांक 89 श्री रामलाल सिदार (मो. 62616-92421) को तैनात किया गया है।

Related Articles

Back to top button