बिजनेस

Petrol Diesel Price Today: कच्चा तेल 90 डॉलर के नीचे, कई शहरों में बदले पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज का लेटेस्ट रेट

Petrol Diesel Price Today अमेरिका-ईरान युद्ध को लेकर तनाव कम होने की उम्मीदों के बीच शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में राहत का माहौल देखने को मिला. इसके चलते कच्चे तेल की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई, जिससे वैश्विक बाजारों में भी सकारात्मक असर देखने को मिला. ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें करीब 4 फीसदी तक कम होकर 90 डॉलर प्रति बैरल के आसपास आ गईं. हालांकि, भारत में 13 जून 2026 को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिला है.

 

read more Bank Holiday Today: आज 13 जून शनिवार को बैंक खुलेंगे या रहेंगे बंद? घर से निकलने से पहले पढ़ लें ये खबर

 

 

दिल्ली-मुंबई में पेट्रोल-डीजल की कीमत

देश की तेल कंपनियों के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में आज पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है, जबकि डीजल का प्रति लीटर दाम 95.20 रुपये है. मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये है, जबकि मुंबई में 97.83 रुपये है. चेन्नई में पेट्रोल में 107.77 रुपये है, जबकि 99.55 रुपये प्रति लीटर है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 113.51 रुपये है, जबकि डीजल 99.02 रुपये प्रति लीटर है.

 

बड़े शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर पेट्रोल (रुपये प्रति लीटर) डीजल (रुपये प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 95.20
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
कोलकाता 113.51 99.82
लखनऊ 101.89 95.36
नोएडा 102.12 97.56
पटना 113.37 99.36
भोपाल 114.57 99.64
रांची 105.26 100.49
चंडीगढ़ 101.51 89.47

 

 

पिछले महीने 4 बार बढ़े हैं दाम

Petrol Diesel Price Todayअमेरिका-ईरान युद्ध की वजह से पूरी दुनिया तेल संकट से जूझ रही है. होर्मुज स्ट्रेट के बंद होने के बाद दुनिया की 20 फीसदी कच्चे तेल की सप्लाई प्रभावित हुई है. भारत के लिए यह समुद्री रास्ता और भी ज्यादा महत्वपूर्ण हैं. क्योंकि इम्पोर्ट होने वाले ऑयल का सबसे बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से आता है. सप्लाई चेन बंद हुई तो भारत में पेट्रोल-डीजलों की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई. बीते महीने में पेट्रोलियम कंपनियों ने 4 बार कीमतों में इजाफा कर चुकी हैं. हालांकि, 25 मई के बाद दाम में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है

ख़बर शेयर करें:

Back to top button