पटाखा कारोबारी के घर महीने में दूसरी बार ईडी की रेड – RGH NEWS
छत्तीसगढ़ न्यूज़ (समाचार)

पटाखा कारोबारी के घर महीने में दूसरी बार ईडी की रेड

Cg News: भिलाई में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार 8 नवंबर की सुबह सरकार से जुड़े कुछ लोगों के करीबी और पटाखा व्यापारी सुरेश घींगानी के घर दबिश दी। ईडी ने सुरेश के घर एक महीने में दूसरी बार छापामार कार्रवाई की है। कहा जा रहा है कि उन्हें महादेव और अन्य घोटालों के लेनदेन से जुड़े अहम सबूत मिले हैं। इसी से जुड़े दस्तावेज खंगालने और पूछताछ करने टीम पहुंची है।

ईडी की 8-10 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह 6 बजे भिलाई-3 के पदुम नगर स्थित पटाखा कारोबारी और कांग्रेस नेता सुरेश घींगानी के घर पहुंची। घर पहुंचते ही टीम ने सभी मेंबर को अंदर से बाहर और बाहर से अंदर आने की मनाही की। इस दौरान किसी तरह का बवाल न हो इसको देखते हुए सुरक्षा जवानों को भी घर के बाहर तैनात किया गया है।

आपको बता दें कि सुरेश घींगानी थोक पटाखा व्यवसायी है। भिलाई तीन के पदुमनगर में उनके निवास से कुछ दूरी पर महादेव बुक से जुड़े और दुबई में बैठे सौरभ चंद्राकर के बिजनेस पार्टनर दीप सावलानी का घर भी है।

Read more: Raigarh News: गलत दिशा में आए ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 की मौत

Cg News कहा जा रहा है कि ईडी को महादेव बुक की काली कमाई के अवैध लेन और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े कई अहम दस्तावेज मिले हैं। इसी के आधार पर वो एक महीने में दूसरी बार सुरेश घींगानी के घर जांच के लिए पहुंची है। अगर उनके यहां पुख्ता सबूत मिलते हैं तो ईडी आगे की कार्रवाई भी कर सकती है। फिलहाल टीम सुरेश और उनके बेटे बंटी से पूछताछ कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button