Raigarh News: गलत दिशा में आए ट्रेलर ने पिकअप को मारी टक्कर, 3 की मौत

Raigarh News रायगढ़-सराईपाली मार्ग में मंगलवार सुबह रायगढ़ की ओर से जा रहे ट्रेलर और चंद्रपुर की ओर से आ रही मालवाहक पिकअप की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप सवार तीन लोगों की मौत हो गई। ट्रेलर चालक को मामूली चोट आई है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने 112 को सूचना दी। घायल मानकर तीन पिकअप सवार को एंबुलेंस से इलाज के लिए रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।
मंगलवार की सुबह 5 बजे पुसौर थाना के रैबार गांव के पास सड़क हादसा हुआ। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर व पिकअप सड़क से उतर कर खेत में 100 मीटर तक घुस गया। जिले के हाइवे पर लगातार हादसे हो रहे हैं। पिकअप में तीन लोग सवार थे। सुबह सड़कों पर आना-जाना कम होता है। इसलिए दोनों गाड़ियों की रफ्तार ज्यादा थी। हादसे में ड्राइवर रायपुर के संदीप कुमार शर्मा (42) सुनील (28) और भिवानी हरियाणा के पवन कुमार सिंह (32)की मौत हुई है। ट्रेलर ड्राइवर को हल्की चोट आई है।
चिखली में इलाज के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुसौर थाना प्रभारी ने बताया मृतकों का पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। ट्रेलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है। ट्रेलर वाहन को जब्त कर लिया है। पिकअप पैकर्स एंड मूवर्स एजेंसी के लिए काम करता है। सोमवार रात रायपुर से माल लोड करने रायगढ़ आ रहा था। वाहन में ड्राइवर के साथ दो अन्य लोग थे। पुसौर ब्लाक के रैबार के पास सामने से आ रहे ट्रेलर के चालक ने गलत दिशा में जाकर मालवाहक को चपेट में ले लिया।
Read more: सस्ते हुए सोने-चांदी के दाम, यहां देखें अपने शहर का ताजा रेट
लगातार होती है कार्रवाई ^हाइवे पर भारी वाहनों पर लगातार जांच की जाती है। इसके लिए संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया है। ड्राइविंग लाइसेंस व अन्य दस्तावेज गलत पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाती है। हाइवे पेट्रोलिंग टीम शहर के हाइवे पर गश्त करती है। कार्रवाई नहीं हो रही है तो जांच करने के निर्देश दिया जाएंगे। – रमेश कुमार चंद्रा, ट्रैफिक डीएसपी
पिकअप चालक रायपुर से आ रहा था रायगढ़ जिला
Raigarh News बिना लाइसेंस नशे में चलाते हैं भारी वाहन ट्रांसपोर्टर बसंत कुमार ने बताया कि औद्योगिक जिले में बड़ी संख्या में भारी वाहन चलते हैं। एक गाड़ी में तीन शिफ्ट के ड्राइवर होते हैं। ज्यादातर नौसिखिए होते हैं, जिनके पास लाइसेंस तक नहीं होता है। हाइवे पर ढाबों में जगह-जगह शराब बिकती है। ड्राइवर नशे में होते हैं। कई बार उन पर माल ढुलाई का दबाव होता है।



