सस्ते हुए सोने-चांदी के दाम, यहां देखें अपने शहर का ताजा रेट

Gold Silver Price Today: देश का सबसे बड़ा त्योहार दीपावली का सभी को बेसर्बी से इंतजार है। इसे दीपो का त्योहार भी कहा जाता है। दिवाली पर लोग सोना-चांदी खरीदना बेहद शुभ मानते हैं। ऐसे में अगर आप भी सोना-चांदी खरीदने का पिलान बना रहे हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। आज सोने-चांदी के दाम में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज 22 कैरेट सोना प्रति 10 ग्राम 56,400 रुपये है. राजधानी में 24 कैरेट सोने का रेट प्रति 10 ग्राम 61,510 है।
भारत में आज सोने-चांदी के दाम
भारत में आज 22 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 56,400 रुपये है। बीते दिन 56,500 भाव था। वहीं, 24 कैरेट सोने की कीमत आज 61,510 रुपये प्रति 10 ग्राम है। बीते दिन 24 कैरेट सोने का दाम, 61,620 रुपये थी।
Read more: IPS अफसरों का हुआ फेरबदल, देखें नाम..
मिस्ड कॉल से जानिए सोने-चांदी का भाव
Gold Silver Price Today: आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक, केंद्रीय सरकार द्वारा घोषित छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार को रेट जारी नहीं किए जाते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में एसएमएस के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।



