IPS अफसरों का हुआ फेरबदल, देखें नाम..

UP IPS Officer Transfer List 2023 : लखनऊ। यूपी में आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादलों का दौर जारी है। आए दिन कई अधिकारियों के फेरबदल देखे जा रहे हैं। एक बार फिर आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। यूपी 112 के एडीजी हटा दिए गए हैं। उनकी जगह नीरा रावत को जिम्मेदारी मिली है। वहीं, डीजी आनंद कुमार ने वापसी की है। आनंद कुमार पुलिस महानिदेशक, सहकारिता प्रकोष्ठ में तैनात थे। अब उन्हें सीबीसीआईडी में तैनात किया गया है।
बता दें कि 26 और 27 अक्तूबर की रात में उत्तर प्रदेश में कई जिलों के आईएएस और पीसीएस अफसर बदले गए। निधि बंसल (IAS 2020) ज्वाइंट मजिस्ट्रेट झांसी को CDO सीतापुर बनाया गया है। आईएस अक्षत वर्मा वाराणसी के नए नगर आयुक्त बनाए गए हैं। वहीं पुलकित गर्ग को वीसी वाराणसी विकास प्राधिकरण बनाया गया।
Read more: CM ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक की बढ़ी मुश्किलें, ED ने भेजा समन
UP IPS Officer Transfer List 2023 : वाराणसी में नगर आयुक्त रहे शिपू गिरी को विशेष सचिव उच्च शिक्षा बनाया गया। सत्यप्रकाश, अपर आयुक्त आबकारी से नगर आयुक्त झांसी के पद पर भेजे गए थे। अभिषेक गोयल (IAS 2016) वीसी वाराणसी प्राधिकरण को विशेष सचिव खाद्य रसद बनाया गया।



