रायगढ़ न्यूज़ (समाचार)
*✍️रायगढ़ जिले के इस पेट्रोल पंप पर छापा, पेट्रोल पंप से जब्त किया 3700 लीटर मिलावटी डीजल, जाने पूरी मामला…!!!*

RGHNEWS सारंगढ़ में सोमवार को खाद्य विभाग ने मां लक्ष्मी डेवलपर्स पेट्रोल पंप पर छापा मारकर 3700 लीटर मिलावटी डीजल जब्त किया है। जब्त किया गया लिक्विड रंगहीन और पारदर्शी है। लिक्विड की जांच कराने सैंपल रायपुर भेजा गया है। पंप के संचालक धैर्य अग्रवाल ने खाद विभाग के अफसरों को बताया कि डामर व फर्नेस प्लांट में इस लिक्विड का इस्तेमाल होता है। एएफओ चितरंजन सिंह ने बताया कि फर्म के पास इसकी बिक्री का लाइसेंस नहीं था। पंप के संचालक ने बताया कि लिक्विड रायपुर से मंगाया इंडस्ट्रियल ऑयल है, एचएसएन 2710 था।



