धमाके के बाद आसमान में एक के बाद एक उछलते रहे 21 सिलेंडर, विस्फोट से सिहर उठा इलाका – RGH NEWS
देश

धमाके के बाद आसमान में एक के बाद एक उछलते रहे 21 सिलेंडर, विस्फोट से सिहर उठा इलाका

पटना। बिहार के भागलपुर का नवगछिया इलाके के एक मकान में एक-एक कर 21 रसोई गैस सिलेंडरों में धमाके से पूरा इलाका थर्रा उठा। लोगों में दहशत और अफरातफरी मच गई। लोग घरों से भाग निकले। धमाकों से लगी आग की लपटें दूर तक दिखाई दीं। अभी आग की वजह पता नहीं चली है। माना जा रहा है कि अवैध सिलेंडर रिफिलिंग का काम किया जा रहा था, तभी यह घटना हुई।

घटना के बाद मकान मालिक परिवार सहित घर छोड़कर फरार हो गया है। भागलपुर के एसडीओ यतेंद्र कुमार पाल के अनुसार मकान मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। इस बात की जांच चल रही है कि बिना किसी लाइसेंस के इतनी बड़ी संख्या में उसके पास इतने गैस सिलेंडर कहां से आए थे? पुलिस ने मौके से 60 से ज्यादा सिलेंडर जब्त किए हैं।

 

सिलेंडरों में धमाके व आग की घटना शुक्रवार दोपहर करीब सवा एक बजे हुई। नवगछिया के नोनियापट्टी में रामचन्द्र साह के घर में ये यह धमाका हुआ। इससे उनके आसपास के कई अन्य घरों में भी आग लग गई। आग बुझाने के दौरान रामचन्द्र साह का चेहरा भी झुलस गया। दो अन्य भी झुलसे हैं।

 

पुलिस के अनुसार घटना के बाद रामचंद्र परिवार और बच्चों के साथ घर के जरूरी कागजात लेकर भाग गया। आग से उसका घर तबाह हो गया है। पुलिस ने क्षेत्र में कम्युनिस्ट कार्यालय में रखे 63 गैस सिलेंडर को जब्त कर लिया है। इनमें से कुछ खाली थे। सिलेंडरों में धमाके व आग के बाद अफरातफरी मच गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button