NTA NEET Fee Refund: NTA NEET Fee रिफंड के लिए कल तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी, जानिए क्या है फीस रिफंड का प्रोसेस – RGH NEWS
शिक्षा

NTA NEET Fee Refund: NTA NEET Fee रिफंड के लिए कल तक बैंक डिटेल्स अपडेट करें अभ्यर्थी, जानिए क्या है फीस रिफंड का प्रोसेस

NTA NEET Fee Refund NEET का 3 मई को हुआ एग्जाम रद्द होने के बाद नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने छात्रों को कहा था कि वो सभी की फीस रिफंड करेगा. पेपर लीक के बाद छात्रों को ये राहत दी गई थी, हालांकि इसमें बैंक डीटेल अपडेट करने के लिए कहा गया, लेकिन अब तक आधे छात्र भी अपनी बैंक डीटेल अपडेट नहीं कर पाए हैं. अब एनटीए की तरफ से छात्रों को आखिरी मौका दिया जा रहा है और कहा गया है कि किसी भी हाल में 7 जुलाई तक अपनी जानकारी भर लें, ऐसा नहीं करने पर छात्रों को उनकी फीस रिफंड नहीं की जाएगी.

एनटीए ने बताई आखिरी तारीख

NTA ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है, जिसमें बताया गया है कि जिन छात्रों ने अपनी बैंक डीटेल अपडेट करवाई थी, उनका रिफंड प्रोसेस शुरू हो चुका है. यानी छात्रों के खाते में उनकी फीस वापस जमा कराई जा रही है. अगर आपकी बैंक डीटेल अब तक अपडेट नहीं हुई है तो आप 7 जुलाई तक इस काम को पूरा कर सकते हैं.

महज इतने छात्रों ने अपडेट की डीटेल्स

नीट के पहले पेपर यानी 3 मई वाली परीक्षा में कुल 22 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए थे. इन सभी ने अपनी-अपनी कैटेगरी के हिसाब से फीस भी भरी थी, लेकिन रिफंड के लिए अब तक आधे छात्रों ने भी अप्लाई नहीं किया है. एनटीए की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब तक महज 829510 छात्रों ने ही अपनी बैंक डीटेल अपडेट की है, यानी अब भी 14 लाख छात्र ऐसे हैं, जिन्होंने फीस रिफंड का प्रोसेस पूरा नहीं किया है. इन सभी छात्रों के पास सिर्फ एक दिन का वक्त बचा है, अगर उन्होंने 7 जुलाई तक अपनी जानकारी नहीं दी तो उन्हें उनकी फीस रिफंड नहीं की जाएगी.

क्या है फीस रिफंड का प्रोसेस?

सबसे पहले NEET की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं

होमपेज पर Final Opportunity to Confirm/Update Bank Account Details for NEET (UG) 2026 Fee Refund (Exam held on 03 May 2026 वाले लिंक पर क्लिक करें

इसके बाद यहां आपको जरूरी क्रेडेंशियल्स डालकर लॉगइन करना होगा

कैंडिडेट डैशबोर्ड खोलने के बाद बैंक खाते को वेरिफाई करना होगा

सबमिट करने से पहले सभी जानकारियों को एक बार ध्यान से देख लें

read more Raigarh News : आशीर्वाद मेडिकल स्टोर में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, चोरी में शामिल चार आरोपियों में दो विधि से संघर्षरत बालक हिरासत में

कैंसिल चेक भी कर सकते हैं अपलोड 

NTA NEET Fee RefundNTA ने उम्मीदवारों को सुविधा दी है कि वो अपने बैंक खाते को वेरिफाई करने के लिए एक कैंसिल चेक भी अपलोड कर सकते हैं, जिससे बैंक खाता नंबर और आईएफएससी कोड बिल्कुल सही मैच हो सके. एनटीए ने साफ किया है कि ऑथेंटिकेशन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जो बैंक डीटेल सबमिट किया जाएगा, उसे ही अंतिम माना जाएगा

Related Articles

Back to top button